Getting your Trinity Audio player ready...
|
इंडियन सिनेमा में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो ना केवल दर्शकों का मनोरंजन करती हैं बल्कि समय के साथ-साथ एक कल्ट स्टेटस हासिल कर लेती हैं। हेराफेरी इंडियन सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसने कॉमेडी और मनोरंजन के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई। साल 2000 में प्रियदर्शन के शानदार डायरेक्शन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म ने राजू श्याम और बाबूराव गणपतराव आपटे उर्फ़ बाबू भैया की तिगड़ी को दर्शकों के दिलों में बसा दिया। 2006 में इसके सीक्वल फिर हेराफेरी ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जिसके बाद जब 2018 में हेराफेरी 3 की अनाउंसमेंट हुई तो फैंस में एक्साइटमेंट की लहर दौड़ उठी। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है।
जिसने न केवल फैंस को निराश किया बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी। यह विवाद परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने और अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा उनके खिलाफ 25 करोड़ का मुकदमा दायर करने से जुड़ा है। 2018 में डायरेक्टर इंद्र कुमार ने हेराफेरी 3 की अनाउंसमेंट की। जिसमें अक्षय, सुनील और परेश अपने पुराने किरदारों में नजर आने वाले थे। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन 2020 में कोविड-19 महामारी ने शूटिंग को रोक दिया। इसके बाद कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट, कास्ट और डायरेक्टर को लेकर उलझने सामने आई।
2022 में खबर आई कि अक्षय कुमार ने क्रिएटिव डिफरेंसेस के चलते प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। इसके बाद अफवाह उड़ी कि कार्तिक आर्यन को राजू के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। कुछ फैंस का मानना था कि कार्तिक की फ्रेश एनर्जी फिल्म को फायदा पहुंचाएगी। जबकि कुछ का कहना था कि अक्षय के बिना हेराफेरी अधूरी है। सुनील शेट्टी ने इस विवाद को शांत करते हुए कहा कि कार्तिक अक्षय को रिप्लेस नहीं करेंगे बल्कि उनके साथ काम करेंगे। 2023 में प्रियदर्शन ने फिर से फिल्म का निर्देशन संभालने की बात कही और फैंस में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। 2025 में प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने अक्षय, सुनील और परेश को हेराफेरी 3 के लिए इनवाइट किया।
अक्षय ने इसे बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिकी। 20 मई 2025 को खबर आई कि परेश रावल ने हेराफेरी 3 से अचानक बाहर होने का फैसला किया। परेश का किरदार बाबूराव गणपतराव आपटे इस फ्रेंचाइजी की आत्मा माना जाता है। उनके इस फैसले ने ना केवल फैंस बल्कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को भी हैरान कर दिया। परेश रावल को हेरा फेरी 3 के लिए ₹15 करोड़ की फीस दी जानी थी। जिसमें से ₹11 लाख साइनिंग अमाउंट पहले ही दे दिए गए थे। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें फिल्म की रिलीज के बाद ₹14 करोड़ और दिए जाने थे।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परेश रावल को इस क्लॉज़ पर आपत्ति थी। फिल्म को 2026-27 में रिलीज किया जाना था। ऐसे में परेश खुश नहीं थे कि उनकी सैलरी को 2 साल तक होल्ड पर रखा जाए। परेश रावल ने खुद ट्वीट कर इस बात को साफ कर दिया है कि उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से फिल्म को नहीं छोड़ा है और ना ही डायरेक्टर और उनके बीच कुछ मतभेद हुआ है जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। परेश रावल ने एक इंटरव्यू में कहा मैं इस प्रोजेक्ट से अभी कनेक्ट नहीं महसूस कर रहा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में वह वापसी कर सकते हैं।
लेकिन फिलहाल वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस बयान ने फैंस को और उलझन में डाल दिया क्योंकि हेराफेरी की आत्मा बाबू भैया के बिना अधूरी मानी जा रही है। परेश रावल के अचानक बाहर निकलने से अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स को बड़ा झटका लगा। अक्षय ना केवल फिल्म में राजू का किरदार निभा रहे हैं बल्कि उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला से हेराफेरी फ्रेंचाइज के राइट्स भी खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने परेश पर फिल्म को छोड़ने और प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। अक्षय की प्रोडक्शन कंपनी ने दावा किया कि परेश रावल ने फिल्म के लिए ₹11 लाख का साइनिंग अमाउंट ले लिया था। लेकिन अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने से उन्हें भारी नुकसान हुआ।
जिसके बाद कंपनी ने परेश के खिलाफ 25 करोड़ का मुकदमा दायर किया। खबरों में कहा गया कि फिल्म का एक प्रोमो पहले ही शूट हो चुका था और परेश सहित सभी कलाकारों को एडवांस पेमेंट भी दी गई थी। ऐसे में परेश का अचानक बाहर होना प्रोडक्शन हाउस के लिए बड़ा झटका था। प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि यह सब क्यों हुआ।” परेश ने हमसे इस बारे में कोई बात नहीं की। अक्षय ने इस प्रोजेक्ट में अपनी मेहनत की कमाई लगाई है और यही वजह हो सकती है कि वह कानूनी कदम उठा रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी इस मामले पर अपनी हैरानी जताई।
उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।” मुझे मेरे बच्चों ने मैसेज करके बताया कि परेश ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है। हम फिल्म के बीच में हैं और यह एक संकट की स्थिति है। नो इट कैन नॉट हैपन। इट कैन नॉट हैपन। यह 100% कैन नॉट हैपन विदाउट परेश रावल। परेश रावल के बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बाबू भैया के किरदार के लिए नए एक्टर्स के नाम सुझाए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा पंकज त्रिपाठी के नाम की हुई जो पहले ओएमजी 2 में परेश रावल की जगह ले चुके हैं।
हालांकि पंकज ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा मैं परेश सर के सामने कुछ भी नहीं हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो इस किरदार के लिए खुद को सूटेबल नहीं मानते। परेश सर एक कमाल के अद्भुत अभिनेता हैं। उनके सामने तो मैं जीरो हूं। कुछ भी नहीं हूं। मैं बड़ा सम्मान करता हूं उनका। परेश रावल के बाहर निकलने की खबर ने फैंस को निराश किया। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने लिखा बिना परेश रावल के हेराफेरी वैसी नहीं होगी।
कई फैंस ने मांग की कि अगर परेश रावल नहीं है तो फिल्म को बंद कर देना चाहिए। वहीं एक पुराना इंटरव्यू वायरल होने से विवाद को और हवा मिली जिसमें परेश रावल ने हेराफेरी के किरदार बाबू भैया को गले का फंदा बताया था। उन्होंने कहा था कि वह इस छवि से मुक्त होना चाहते हैं। आप अभी हेराफेरी का जिक्र कर रहे थे। गले का फंदा है यार वो। इस बयान ने सवाल उठाया कि क्या परेश शुरू से ही हेराफेरी 3 के लिए एक्साइटेड नहीं थे? कुछ लोग यह भी मानते हैं कि यह पूरी कंट्रोवर्सी हेराफेरी 3 के लिए प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है। हेराफेरी 3 पिछले 10 सालों से बन रही है और इस दौरान कई बार डायरेक्टर्स बदले गए और अक्षय कुमार भी दो बार प्रोजेक्ट से बाहर और फिर वापस आए।
हेराफेरी 3 का विवाद ना केवल एक फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ा है बल्कि यह तीन दशकों की दोस्ती और को एक्टर्स के बीच टेंशन को भी दर्शाता है। बता दें कि अक्षय और परेश के बीच लंबे समय से प्रोफेशनल रिलेशनशिप रहे हैं। दोनों ने कई यादगार फिल्मों जैसे गरम मसाला, वेलकम, भूल भुलैया, हेराफेरी सीरीज सहित कई फिल्मों में साथ में काम किया है। दोनों प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में भी नजर आएंगे। फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि बाबू भैया के बिना हेराफेरी की कल्पना करना भी मुश्किल है। क्या परेश रावल वापस आएंगे? क्या पंकज त्रिपाठी या कोई और इस किरदार को निभाएगा या फिर यह फिल्म हमेशा के लिए रुक जाएगी? इन सवालों के जवाब समय के साथ मिलेंगे। लेकिन एक बात तय है हेराफेरी 3 की असली हेराफेरी अब स्क्रीन पर नहीं बल्कि स्क्रीन के पीछे हो रही है।